



रुद्रपुर। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के लिए समाजशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान विभाग, सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपर के छात्रों के मध्य जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम की संयोजिका समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ हेमलता सैनी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आजादी के अमृत महोत्सव को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा 15 अगस्त तक प्रत्येक घर में तिरंगा लगाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। संपूर्ण समाज को विशेष कर नयी पीढ़ी को इस इतिहास को जानना, समझना तथा स्मरण रखना चाहिए ।
राजनीति विज्ञान विभाग के विभागध्यक्ष डॉ सर्वजीत सिंह ने बताया कि तिरंगा के प्रति सम्मान रखकर ही राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत हुवा जा सकता है। भारतीय तिरंगे का स्वर्णिम इतिहास रहा है। तिरंगे की शान के लिए क्रंतिविरों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। आप सभी विद्यार्थियों को 15 अगस्त तक सभी नागरिकों से उनके घर पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए जागरूक करना है।
समाजशास्त्र के डॉ रविन्द्र कुमार सैनी ने कहा कि आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव हर परिवार को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराकर हर्षाेलास से मनाना चाहिए। इससे नागरिकों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलता है जिससे नागरिकों में अपने आपको देश सेवा में समर्पित करके वतन की उन्नति तथा तरक्की में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करती है। दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के विभागध्यक्ष डॉ विनोद कुमार ने सभी ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नागरिकों को इसके बारे में जागरूक करने का संकल्प दिलाया।
दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के सहायक आचार्य डॉ हरनाम सिंह ने कहा कि यह अभियान नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम कर रहा है। जो लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।
हिंदी की डॉ रूमा शाह ने कविताओं के माध्यम से देश के प्रति बलिदान की भावना से अवगत कराया। डॉ निर्मला जोशी एवं विवेकानन्द पाठक ने साहित्य के माध्यम से स्वतंत्रता के इतिहास के विषय में बताया। डॉ बामेश्वर प्रसाद सिन्हा ने विज्ञान व तकनीकि का विकास एवं सकारात्मक सोच से देश के विकास पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाज शास्त्र के डॉ अंचलेश कुमार ने कहा कि क्रांति की मशाल को जलाए रखने की जिम्मेदारी अब हम सभी की है। ष्हर घर तिरंगा अभियानष् से संबंधित जानकारी और कुछ नियम है जिनका पालन भी किया जाना चाहिए। इस अभियान में भाग लेने के लिए सरकार ने एक वेबसाइट भी बनाई है। सभी harghartiranga.com पर जाकर हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
समाजशास्त्र विभाग की एम ए की छात्रा मानसी गावड़ी ने वन्देमातरम गा लो, आजादी का अमृत महोत्सव मना लो गीत गाया। राहुल ने अमृत महोत्सव पर अपने विचार रखे।
सभी छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय वंदे मातरम मेरी आन तिरंगा है मेरी जान तिरंगा है, इत्यादि देशभक्ति नारों से उपास्थित प्रत्येक व्यक्ति के मन में जोश भर दिया जिससे सारा वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अर्थशास्त्र विभाग के डॉ सुनील कुमार मौर्य, डॉ रूमा शाह, प्रीति सिंह, प्रियंका, विशाखा, फरीन, दिनेश चंद्र, सलिल शर्मा, कनिष्का शंखधार एवं अरुण शर्मा सहित सभी विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।


References:
Kashu hawa casino-in-meiner-nahe.online-spielhallen.de
References:
Venetian Las Vegas Casino Bewertung Slot Powers Casino App
References:
Online casino reviews 1 site for best online casinos garagesale.es