सचिव वीवीआरसी पुरुषोत्तम ने किया हेमपुरी हैचरी, फीड मिल काशीपुर व बौर जलाशय का निरीक्षण

रुद्रपुर। सचिव मत्स्य, दुग्ध, पशुपालन, सहकारिता एवं ग्राम्य विकास डॉ0 विविआरसी पुरषोत्तम ने हेमपुर हैचरी व फीड मिल काशीपुर एवं बौर जलाशय का निरीक्षण किया।
श्री पुरषोत्तम ने हेमपुर हैचरी के निरीक्षण के दौरान प्रभारी हेमपुर हैचरी एवं सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिमवाल को मतस्य बीज का अधिक से अधिक उत्पादन एवं वितरण कराने के निर्देश दिये। तदोपरांत श्री पुरषोत्तम ने बौर मत्स्य परिक्षेत्र में स्थापित हैचरी एवं बायोक्लॉक यूनिट का निरीक्षण किया तथा प्रभारी को यूनिट की बेहतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात श्री पुरषोत्तम ने बौर जलाशय में स्थापित केजों का निरीक्षण किया। उन्होंने केजों में पाली जाने वाली मछलियों के बारे में सहायक निदेशक मत्स्य व ठेकेदारों से विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सीआर आर्या आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement