कांग्रेसी नेता सीपी शर्मा को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

रुद्रपुर। शहर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सीपी शर्मा को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व सीपी शर्मा असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। जिम्मेदारी मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। श्री शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि रुद्रपुर में कांग्रेस को विपक्ष के तौर पर खूब वाखुवी निभाया जायेगा। उन्होंने कहा की रुद्रपुर में एक मजबूत विपक्ष को निभाते हुए अपने वरिष्ठ कार्यकर्ता और युवा कार्यकर्ताओं की इच्छा पर खरा उतरने का काम करूंगा। जिस तरह से बस्तियों में जो कुशल कार्यकर्ता हैं, उनको साथ लेकर कांग्रेस कार्य करेगी। वहीं जो किन्ही कारणों से पार्टी से नाराज कार्यकर्ता है उनको मनाया जायेगा और साथ लेकर काम किया जायेगा। साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने रुद्रपुर विधानसभा में जिन मुद्दों को लेकर चुनाव जीता है उनको भी घेरने का काम करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement