हल्द्वानी-रामपुर हाईवे के चौड़ीकरण हेतु अधिकारीयों ने किया स्थलीय निरीक्षण, बोले डीएम: व्यवस्थित ढंग से किया जाएगा विकसित

रुद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने हल्द्वानी-रामपुर हाईवे के चौड़ीकरण हेतु एनएच तथा लोनिवि के अभियंताओं के साथ विकास भवन से लेकर आर्क होटल तक स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि रोड पर वाहनों के बढ़ते दबाव को कम करने, संभावित वाहन दुर्घटनाओं को कम करने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए रोड चौड़ीकरण एवं रोड के दोनो ओर ड्रेनेज सिस्टम, सर्विस रोड, ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ के रूप में व्यवस्थित ढंग से विकसित किया जाये। जिलाधिकारी ने कलैक्ट्रेट के सामने, पीएनबी बैंक के सामने, रोडवेज बस स्टेशन के पास, उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास अभिकरण तथा आर्क होटल के पास फीता डलवाकर अपने समाने नाप-जोख कराते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, डिप्टी मैनेजर तकनीकि एनएचएआई मीनू, अधिशासी अभियंता लोनिवि विनोद प्रसाद डोबरियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement