*सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के विधि षष्टम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का दस दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण तीन अगस्त से शुरू*

*सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के विधि षष्टम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का दस दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण तीन अगस्त से शुरू*

 

 

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया लॉ कॉलेज, काशीपुर के विधि षष्टम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का 10 दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण तीन अगस्त को प्रारम्भ हो गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर अविनाश कुमार पाण्डे के नेतृत्व में तीन अगस्त को काशीपुर, चार अगस्त को रामनगर और पांच अगस्त को बाजपुर के दीवानी न्यायालय में विद्यार्थियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। कॉलेज के प्रचार्य आरएन सिंह ने बताया कि काशीपुर न्यायालय में बार एसोसिएशन के सचिव प्रदीप चौहान एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आनन्द रस्तौगी, रामनगर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन सिंह चौहान एवं सचिव सुखदेव सिंह रामगड़िया तथा बाजपुर न्यायालय में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवराज सिंह राणा एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों को अधिवक्ता के गुणों से अवगत कराते हुए न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही वाद पत्र, लिखित कथन एवं प्रतिवाद तैयार किए जाने एवं न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के बारे में भी बताया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement