कैम्प कार्यालय को हरा भरा रखने के लिए SSP मंजूनाथ टीसी ने किया वृक्षारोपण

रुद्रपुर। जिले के कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कैंप कार्यालय को हरा भरा रखने के लिए अपनी धरोहर संस्था के प्रदेश मुख्य सलाहकार एडवोकेट दिवाकर पांडे के साथ फलदार व छायादार वृक्ष लगाए। अपनी धरोहर संस्था उत्तराखंड के द्वारा हरेला पर्व पर 1000 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया था। जिस क्रम में आज अपनी धरोहर संस्था के उत्तराखंड सलाहकार दिवाकर पांडे एवं शैल सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह पटवाल एवं समस्त कार्यकारिणी वृक्षारोपण में प्रतिभाग किया। अपनी धरोहर संस्था वृक्षारोपण का कार्यक्रम कर उत्तराखंड को फिर से हरा भरा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। आने वाली नई पीढ़ी भी पर्यावरण के प्रति जागरुक हो रही है। अपनी धरोहर संस्था उत्तराखंड उत्तराखंड की संस्कृति, सामाजिक रीति रिवाज, पर्यावरण के साथ-साथ उत्तराखंड की परिकल्पना जिस मकसद से उत्तराखंड राज्य का गठन किया गया था। जन भावनाओं को जागरूक करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। वृक्षारोपण में गोपाल सिंह पटवाल, अवतार सिंह बिष्ट, धीरज पांडे, सी बी घघिडियालजी, दिनेश चंद्र भट्ट, रमेश चंद्र जोशी, राजेंद्र बोरा, सतीश ध्यानी, कीर्ति निधि शर्मा, दया कृष्ण दनाई, ईश्वरी दत्त भट्ट, राजेंद्र लोधी, हरीश दनाई, हरीश चंद्र मिश्रा, नरेंद्र रावत, आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement