- Join Our Whatsapp Group -
Home उत्तराखंड इस्लाम का मुबारक और पाक महीना रमजान हुआ शुरू

इस्लाम का मुबारक और पाक महीना रमजान हुआ शुरू

इस्लाम का मुबारक और पाक महीना रमजान हुआ शुरू

काशीपुर। इस्लाम का मुबारक और पाक महीना रमजान शुरू हो चुका है। रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए काफी महत्व रखता है। इसमें लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में अल्लाह की इबादत करने से लोगों के सारे गुनाह माफ हो जाते हैं।
मुस्लिम समुदाय के बीच रमजान के महीने का बेहद खास महत्व होता है। रमजान को रमादान, कुरान का महीना और रोजे का महीना भी कहा जाता है। इस पूरे महीने में लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। इस साल का रमजान का महीना आज से शुरू हो चुका है। इस्लामिक कैलेंडर में चांद का खास महत्व होता है और रमजान के महीने की शुरुआत चांद के दिखाई देने के बाद ही होती है। रमजान के साथ ही कई त्योहार मनाने से पहले भी चांद देखा जाता है।
रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है जिसे बहुत ही पाक महीना माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि रमजान के महीने में ही पैगंबर मोहम्मद साहब को कुरान की आयतें मिली थीं। इसके बाद से ही इस्लाम में इस महीने में रोजा रखने की परंपरा शुरू हुई, इसलिए रमजान में रोजा रखकर लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा और इबादत करते हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस पवित्र महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज मुस्लिम समाज की महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने रोजा रखा है। अल्लाह की इबादत को लेकर उनमें खुशी नजर आ रही है। रमजान माह के चलते इससे संबंधित खानपान की दुकानें सज गई हैं। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इधर, रमजान ल नवरात्र एकसाथ होने से फल व सब्जी के साथ ही तमाम तरह की चीजों के दामों.में.उछाल आ गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read

नए संसद भवन के उद्घाटन पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने जताई प्रसन्नता

नए संसद भवन के उद्घाटन पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने जताई प्रसन्नता     काशीपुर। देश को नया संसद भवन मिल चुका है।...

पूर्व विधायक ठुकराल की मौजूदगी में राम दरबार व राधा कृष्ण की मूर्तियां हुई स्थापित

मनोकामना सिद्धेश्वर मंदिर मैं देव होम्स इको फेस 6 वार्ड नंबर 16 बगवाड़ा संपूर्ण देव होम्स इकोफ्रेश सिक्स की कॉलोनी वासियों की ओर से...

उत्तराखण्ड राज्य में आन्तरिक सुरक्षा की बढ़ती चुनौतियों के मामले में देवभूमि रक्षा मंच ने सौपा ज्ञापन 

उत्तराखण्ड राज्य में आन्तरिक सुरक्षा की बढ़ती चुनौतियों के मामले में देवभूमि रक्षा मंच ने सौपा ज्ञापन   रुद्रपुर।उत्तराखण्ड सरकार द्वारा सरकारी भूमि से धर्म विशेष...

जेसीज में शार्क टैंक फेम श्रेयान डागा के द्वारा एंटरप्रेन्योरशिप पर एक विशेष सत्र का आयोजन

रुद्रपुर जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में "ऑन लाइन लाइव लर्निंग कंपनी " के सह संस्थापक श्री श्रेयान डागा के द्वारा विद्यार्थियों के लिए एंटरप्रेन्योरशिप...
Related News

वरिष्ठ भाजपा नेता राम महरोत्रा ने चंडीगढ़ से काठमांडू जा रही साइकिल यात्रा में शामिल बच्चों का किया स्वागत

वरिष्ठ भाजपा नेता राम महरोत्रा ने चंडीगढ़ से काठमांडू जा रही साइकिल यात्रा में शामिल बच्चों का किया स्वागत काशीपुर। भवन विद्यालय चंडीगढ़ का एडवेंचर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!