विधुत विभाग की टीम ने कुंडेश्वरी क्षेत्र में अभियान चलाकर दो घरों से बिजली चोरी पकड़ी

*विधुत विभाग की टीम ने कुंडेश्वरी क्षेत्र में अभियान चलाकर दो घरों से बिजली चोरी पकड़ी*

 

 

काशीपुर। विद्युत विभाग की टीम ने कुंडेश्वरी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने दो घरों में मीटर से पहले कट मार कर विद्युत चोरी पकड़ी। पुलिस ने एसडीओ की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उपखंड अधिकारी पंकज कुमार, अवर अभियंता विनोद कुमार, सहायक अभियंता राकेश कुमार तथा लाइनमेन प्रमोद कुमार ने विद्युत विभाग की टीम के साथ कुंडेश्वरी क्षेत्र में विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इसदौरान ढकिया नंबर एक कुंडेश्वरी में सुभाष व सुरेन्द्र के घरों में विद्युत मीटर से पहले कट मारकर बिजली चोरी पकड़ी गई। उपखंड अधिकारी पंकज सिंह ने दोनों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement