आईटीआई थाना क्षेत्र के पैगा पुलिस चौकी में मोहर्रम के त्यौहार को लेकर शांति कमेटी की हुई बैठक

*आईटीआई थाना क्षेत्र के पैगा पुलिस चौकी में मोहर्रम के त्यौहार को लेकर शांति कमेटी की हुई बैठक*

 

 

काशीपुर। आईटीआई थाना अंतर्गत पैगा पुलिस चौकी में मोहर्रम के त्यौहार को लेकर शांति कमेटी की बैठक आहुत की गई जिसमें मुस्लिम समाज से सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने कीअपील की गई। प्रशासन व लोगों के बीच 15 से 20 फीट के ताजिए बनाने को लेकर सहमति बनी। आईटीआई थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, काशीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह, पैगा पुलिस चौकी प्रभारी विजय सिंह ने सयुंक्त रूप से क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मुस्लिम समाज एवं मोहर्रम कमेटी से जुड़े लोगों की बैठक ली, जिसमें तय किया गया कि 9 अगस्त को स्थानीय हाट बाजार में लगने वाले मौहर्रम मेले में सभी व्यवस्थाए दुरुस्त रखी जाएं। प्रशासन भी सतर्कता बरतेगा। साथ ही 15 से 20 फीट के ताजिए बनाने और मौहर्रम पर्व शांति व सौहार्द के साथ मनाते हुए ताजियों को कर्बला में दफन करने पर सहमति बनी। ज्ञातव्य है कि हर वर्ष मौहर्रम मेले काआयोजन किया जाता है कोविड महामारी के 2 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद क्षेत्र में मोशौहर्रम मेले अंतराल के बाद क्षेत्र में मौहर्रम मेले का आयोजन होगा, जिसमें महुआखेड़ागंज के ताजियों के साथ ही ग्राम अहरपुरा, यूपी के वीरपुर आदि के ताजिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बैठक में पालिका ईओ यशवीर सिंह राठी, चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी अब्दुल हसन, बरखेड़ा के पूर्व प्रधान सरफराज, पूर्व प्रधान, शांति प्रसाद, सगीर अहमद गुड्डू, आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement