बिग ब्रेकिंग: ऊधमसिंह नगर पुलिस ने 6 घण्टे के भीतर किया बड़ा खुलासा, 35 लाख की हुई शत प्रतिशत रिकवरी, भरोसेमंद ही निकला मास्टरमाइंड

रुद्रपुर/गदरपुर। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने 6 घण्टे के भीतर चोरी की वारदात का बड़ा खुलासा किया है, जिसमें पुलिस टीम ने तत्परता से 6 घण्टे के भीतर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर अपराधियों को पकड़ा जबकि उनके कब्जे से 660 ग्राम सोना, करीब 1 किलो चांदी व 1.49 लाख रुपये नगद बरामद किये हैं, पुलिस की शत प्रतिशत बरामदगी को लेकर एसएसपी ने पुलिस टीम को बधाई दी है व दस हजार रुपये ईनाम का पुरुस्कार भी दिया है।
बता दें प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण को लेकर निर्देशित किया है, जिसपर डीजीपी अशोक कुमार द्वारा सभी जिले के कप्तानों को प्रभावी कार्यवाही के लिए कहा गया है। वहीं ऊधमसिंह नगर एसएसपी डॉं. मंजूनाथ टीसी ने सभी पुलिस के अधिकारियों को अपराध नियंत्रण को लेकर निर्देशित किया है। जिसपर अमल करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। बता दें गत दिवस वादी बृजेश सिंह द्वारा थाना गदरपुर में सूचना दी गई थी कि 11 अगस्त को वह अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन पर्व पर अपने ससुराल बुलंदशहर गया था। 12 अगस्त को करीब 2 बजे वह अपने घर पहुंचा, जहां पाया कि मेन बेट का चैनल खुला है व उसके दोनों कमरों में रखी तीन लोके की अलमारी के दरवाजे टूटे हुए हैं व सामान बिखरा हुआ है। जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए एसपी काशीपुर व सीओ बाजपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजेश पांडे के नेतृत्प में पुलिस टीमों का गठन किया। जहां पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त शुभम, जाहिद व मुस्तकीन को गिरफ्तार किया। जिनके पास से चोरी हुआ माल बरामद किया गया। बरामद माल में 660 ग्राम सोना, करीब 873 ग्राम चांदी व डेढ़ लाख रुपये नगद बरामद हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त मुस्तकीन वादी बृजेश के घर पर किराये पर रहता है, जिसे वादी द्वारा घर की रेखदेख की बात कही गई थी। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में बाजपुर क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा, गदरपुर थानाध्यक्ष राजेश पांडे, एसआई ओमप्रकाश, एसआई गौरव जोशी, एसआई गिरीश चन्द्र पंत, कांस्टेबल कैलाश चन्द्र, कांस्टेबल इमरान अंसारी, कांस्टेबल विमल टम्टा, कांस्टेबल मोहन बोरा, महिला कांस्टेबल जानकी बुढ़लाकोटि, एसपीओ रवि पासवाद आदि शाामिल रहे। वहीं मामले में कुशल कार्यवाही करने वाले एसआई गौरव जोशी को इंप्लाय ऑफ द मंथ बनाने की संस्तुति की है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement