Homeउत्तराखंडआजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नगर निगम ने निकाली विशाल...

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नगर निगम ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा लगाने का किया आव्हान

Spread the love

रुद्रपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आज नगर निगम की ओर से शहर में विशाल तिरंगा यात्र निकालकर लोगों से हर घर में झण्डा लगाने का आहवान किया। तिरंगा यात्र नगर निगम से शुरू हुयी। यात्रा का शुभारम्भ मेयर रामपाल सिंह एवं नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने किया। यात्रा में नगर निगम पार्षदों कर्मचारियों के अलावा विभिन्न स्कूलों के हजारों बच्चों ने भागीदारी की। इस दौरान पूरा वातावरण देश भक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा। रैली में शामिल पार्षदों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों ने सभी से अपने घरों में तिरंगा लगाकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का आहवान किया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पहुंचकर संपन्न हुयी। इस दौरन मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देश भर में धाूमधााम से मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा लगाने का अभियान चलाया जा रहा है, यह अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलाया जायेगा। उन्होंने कहा यह गैर राजनैतिक कार्यक्रम है। जिसमें सभी देशवासी भागीदारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर चलाये जा रहे घर घर तिरंगा अभियान से देश भक्ति की भावना मजबूत होगी। मेयर ने कहा कि वह खुद सभी पार्षदों के घरों में जाकर तिरंगा लगायेगे। उन्होंने पार्षदो से अपील की है कि अपने अपने वार्ड में सभी घरों पर तिरंगा लगायें। कोई भी घर ऐसा न रहे जहां तिरंगा ना लगा हो। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने हर घर तिरंगा लगाने के लिए 12 टीमें बनायी हैं जो सभी घरों पर तिरंगा लगाने का प्रयास करेंगी। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, राजदेव जायसी, उदयवीर सिंह, अमित नेगी, पार्षद विधान राय, अम्बर सिंह, सुशील चौहान, विनय विश्वास, अमलेश कोली, प्रीति साना, सुशील मंडल, बबलू सागर, प्रमोद शर्मा, निमित शर्मा, अबरार, बाबू खान, सोनू खान, रामकिशन कोली, परवेज कुरैशी, नरेंद्र चौहान, संदीप बाल्मीकि, ममता हालदार सहित हजारों स्कूली बच्चे मौजूद रहे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!