श्रावंथी एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव

*श्रावंथी एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव*

 

 

काशीपुर। श्रावंथी एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया गया।

खाईखेड़ा स्थित 450 मेगावाट गैस आधारित पावर प्लांट में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव एवं 76वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट श्री तिरुमल राव द्वारा कंपनी परिसर में 100 फिट का तिरंगा शान से फहराया गया। ध्वजारोहण के उपरांत श्री राव ने सभी कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता कायम रखने और देशसेवा के लिए संकल्पित रहने की शपथ दिलाई। साथ ही शहीदों का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज पूरा देश स्वतंत्रता का जश्न मना रहा है। घर-घर में राष्ट्र ध्वज तिरंगा लहरा रहा है। लेकिन नई पीढ़ी को इसका आभास नहीं है कि हमें आजादी कैसे मिली। नई पीढ़ी में राष्ट्र भक्ति की अलख जगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने आजादी के रणबांकुरों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया। कहा कि हमारे विचार ही हमें ऊर्जावान बनाते हैं, इसलिए देश के प्रति भक्ति की भावना और उत्तम विचार सदैव अपने मन में बनाए रखें। इस अवसर पर कंपनी के जीएम केएस राव, एचआर हेड भुवन सिंह बिष्ट और प्रोजेक्ट मैनेजर प्रसन्ना सेनापति आदि अधिकारीगण मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement