प्रकाश धामी हत्याकांड के 7 कुख्यात आरोपियों पर पुलिस ने की गैंगस्टर की कार्यवाही

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने चुनाव के मद्देनजर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने 7 कुख्यात अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें रुद्रपुर में हुई सनसनीखेज घटना वर्ष 2020 में वार्ड नंबर 13 के पार्षद प्रकाश धामी की दिनदहाड़े हत्या की गई थी, जिसमें कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए सात अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया, यह सातों ही अभियुक्त गण गिरोह बंद अपराधी हैं। जिनके विरुद्ध प्रांत व गैर प्रान्त के विभिन्न थानों में भिन्न-भिन्न अभियोग पंजीकृत हैं। जिनके द्वारा किए गए जघन्य अपराध की गंभीरता को देखते हुए गत दिवस को प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर विक्रम राठौर द्वारा सातों संगठित गिरोह बंद अपराधियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उत्तर प्रदेश गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिनका काफी विस्तृत अपराधिक इतिहास है। जिन अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया उनका नाम निम्न वत हैं –

1.राजेश गंगवार उत्तर दे गेंदनलाल निवासी भदईपुरा थाना रुद्रपुर उधम सिंह नगर

2. अन्नु गंगवार उफ्र मनोज गंगवार पुत्र गेंदनलाल निवासी उपरोक्त

3. राजकुमार उर्फ बिट्टू अभिषेक पुत्र श्री जगपाल निवासी बसेरा पलसेरा पिसावा अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

4. विनय वर्मा उर्फ बंटू पुत्र सियाराम निवासी मोहल्ला माहुबला मलहनटुला पिनाहट आगरा उत्तर प्रदेश

5. रोहित राठौर उर्फ बिल्लू पुत्र ओमप्रकाश निवासी राधेश्याम एनक्लेव सिविल लाइन बारादरी बरेली उत्तर प्रदेश

6. जयकुमार उफ्र जैका इंद्रपाल सिंह निवासी जमालपुर शिकारपुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

7. रिंकू शर्मा उर्फ पंडित पुत्र मुकेश शर्मा निवासी वार्ड नंबर 5 जग्गा पुर अम्बाह मुरैना मध्य प्रदेश।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement