मेट्रोपोलिस सिटी में पुलिस का छापा, जुआ खेलते सफेदपोश जुआरी छत कूद कर भागे

 

रुद्रपुर। शहर स्थित मेट्रोपोलिस सिटी में पुलिस ने छापेमारी की है। जहां भनक लगते ही मेट्रोपोलिस सिटी के एक कमरे में जुआ खेलते जुआरीयो ने छत को फांदकर फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की ततपरता से वह धरे गए। बता दें पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि पंतनगर थाना क्षेत्र में बड़े स्तर पर जुए का खेल हो रहा है, जिसमें शहर के कई सफेदपोश शामिल है। जिसके तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आज मेट्रोपोलिस सिटी में कार्यवाही की। जहां चार लोग एक कमरे में जुआ खेल रहे थे और पुलिस के आने की सूचना पर छत कूदकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने चारों को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है, वहीं गोपनियता के चलते नाम गुप्त रखे गए हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement