डिजायर कार से टक्कर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है

काशीपुर। कुण्डेश्वरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दोहरी वकील निवासी नीटू सिंह पुत्र स्व. ओमकांत ने स्विफ्ट डिजायर कार संख्या-यूके02ए-7557 के अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि बीती 6 अगस्त की रात करीब पौन बजे वह अफजलगढ़ से बाइक पर सवार होकर काशीपुर आ रहा था। यहां डिजाइन सेंटर के पास लघुशंका के लिए रूका तभी उक्त अज्ञात चालक ने कार से उसे टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement