नकली किन्नर बनकर अवैध उगाही कर रहे को पकड़कर असली किन्नरों ने किया पुलिस के हवाले

 

काशीपुर। नकली किन्नर बनकर अवैध उगाही कर रहे एक किन्नर को असली किन्नर परवीन बुआ ने पकड़ कर पैगा पुलिस के हवाले कर दिया,जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गये। किन्नर परवीन बुआ ने पैगा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सायं करीब 5 बजे तीन नकली किन्नर काशीपुर क्षेत्र में अवैध बधाई वसूल कर रहे थे। उन्हें जैसे ही इसका पता चला कि उक्त तीनों किन्नर पूरे काशीपुर शहर में अवैध बधाई गलत तरीके से मांगते हैं और बधाई न मिलने पर लोगों को गाली गलौच करते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इससे हम असली किन्नरों की बदनामी होती है। उक्त तीनों किन्नरों का पीछा कर इनमें से एक को दबोच लिया जबकि दो नकली किन्नर भाग गये। परवीन बुआ ने बताया कि हम असली किन्नर समाज से कोई अवैध बधाई नहीं लेते हैं। जो भी व्यक्ति श्रद्धा से जो बधाई देता है, हम ले लेते हैं। हम किसी से अनुचित बधाई नहीं लेते।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement