देशभर में हुआ नया टोल नियम लागु, 60 KM के अंदर नही होगा टोल टैक्स और फ़्री वाला पास भी होगा जारी -नितिन गडकरी

देश में नया टोल सिस्टम होगा लागू, स्थानीय लोगों को मिलेगा मुफ़्त में सफ़र का मौक़ा

60 किलो मीटर से पहले कोई टोल नही

नई दिल्ली। अब नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब के लिए भारी नहीं पड़ेगा और सफर भी जल्दी कट जाएगा। जी हाँ अब हाइवे पर सफर के दौरान आपको बार-बार टोल पर न तो रुकना होगा और न ही टोल टैक्स देने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को लोकसभा में सरकार की इस योजना की जानकारी देते हुए कहा कि अब हाईवे पर टोल प्लाजा की संख्या सीमित हो जाएगी, जबकि स्थानीय लोगों को अब टोल नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि अभी कई ऐसी शिकायतें मिलती हैं जिसमें 10 किलोमीटर की रेंज में ही दूसरा टोल टैक्स देना पड़ता है, जो गलत है। अब लोगों को 60 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ एक बार ही टोल देना होगा। यानी अब इतने किलोमीटर के दायरे में सिर्फ 1 टोल प्लाजा काम करेगा। बाकी सभी टोल प्लाजा हटाए जाएंगे। यह काम अगले 3 महीने के अंदर किया जाएगा। स्थानीय हैं तो कोई टोल नही. नितिन गडकरी ने कहा कि अक्सर हाईवे के किनारे रहने वाले लोगों की शिकायत होती थी कि उन्हें एक गांव से दूसरे गांव में जाने के लिए भी टोल देना पड़ता है,

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement