NH का अधूरा निर्माण दुर्घटनाओं का कारण, कल टोल प्लाजा पर एकत्र होकर करेंगे विरोध : तजिंदर विर्क

रुद्रपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधूरे कार्यों के कारण तमाम दुर्घटनाएँ हो रही हैं इसी के चलते कल सिरसा उत्तम नगर के नज़दीक घटना में सात लोगों की मृत्यु एवं दर्जनों घायल हो गए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण टोल वसूली तो शुरू की लेकिन राजमार्ग का निर्माण पूर्ण नहीं हुआ है न तो सर्विस रोड बनायी गई हैं और न ही नियमानुसार कट दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और इसके चलते कल 30 अगस्त को 11 बजे किच्छा टोल प्लाज़ा पर संयुक्त किसान मोर्चा टोल बंद कर राष्ट्रीय राजमार्ग को पूर्ण करने की माँग करेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग की लापरवाही के चलते तमाम लोगों की जानें जा चुकी हैं, कई बार कई बार अनुरोध करने के बावजूद वी सर्विस लेन नहीं बनाए गए हैं। यह घोर लापरवाही है जितने भी लोगों की मृत्यु हो रही है उसका ज़िम्मेदार राष्ट्रीय राजमार्ग है। इसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश है इसलिए कल क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में किच्छा टोल प्लाज़ा पर एकत्र होंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement