दिल्ली में चार सितंबर को महंगाई के विरोध में हल्ला बोल रैली को सफल बनाने को लेकर काशीपुर कांग्रेस की हुई बैठक

*दिल्ली में चार सितंबर को महंगाई के विरोध में हल्ला बोल रैली को सफल बनाने को लेकर काशीपुर कांग्रेस की हुई बैठक*

 

 

 

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा के आवाहन पर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की द्रोणासागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन में एक बैठक हुई, जिसमें आगामी चार सितंबर को दिल्ली में महंगाई के विरोध में होने वाली कांग्रेस की हल्लाबोल महारैली के संबंध में विचार विमर्श हुआ। बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ कि काशीपुर से लगभग तीन सौ कार्यकर्ता का महारैली में पूर्ण सहयोग के साथ सम्मिलित होंगे। बैठक में मनोज जोशी एडवोकेट, विमल गुड़िया, अरुण चौहान, मुशर्रफ हुसैन, इंदर सिंह एडवोकेट,अब्दुल सलीम एडवोकेट, सरित चतुर्वेदी, अफसर अली, इंदूमान, राजू छीना, फिरोज हुसैन, सुभाष पाल, इब्नेहसन लल्ला भईया, इलियास माहिगीर, शाहआलम, मोहम्मद नजमी अंसारी व राजेन्द्र शर्मा आदि तमाम लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement