चैती मेले को 6 माह पूर्व जाने वाली ध्वज यात्रा सोमवार दोपहर नगर देवी मंदिर पक्क कोट से निकली

चैती मेले को 6 माह पूर्व जाने वाली ध्वज यात्रा सोमवार दोपहर नगर देवी मंदिर पक्क कोट से निकली

 

 

 

 

 

काशीपुर। भाद्रपक्ष शुक्ल की द्वितीय तिथि यानि कि दूज का मेला सोमवार कोमानपुर रोड पर राजकीय पॉलीटेक्निक भवन के निकट लगा। काफी वर्षों से लगते आ रहे इस मेले में प्रसाद चढ़ाने व खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी के नेतृत्व में पुलिस टीम मेले में तैनात रही, जो कि ट्रैफिक कंट्रोल के साथ मनचलों पर पैनी नजर रखे हुए थी। वहीं, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र मास के महीने में प्रथम नवरात्र से शुरू होने वाले माँ बाल सुंदरी देवी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले चैती मेले की 6 माह पूर्व जाने वाली ध्वज यात्रा भी सोमवार दोपहर नगर देवी मंदिर पक्काकोट से निकाली गई, जो कि चैती भवन में ध्वज स्थापना कर दूज मेला होते हुए सायंकाल नगर मंदिर पहुंची। इससे पूर्व हवन पूजन कर पूर्णाहुति एवं सांकेतिक बलि देने के बाद सहायक प्रधान पंडा मनोज अग्निहोत्री मां के प्रतीक के रूप में नारियल लेकर पालकी में बैठे और ध्वज यात्रा आरंभ हुई, जिसमें तमाम श्रृद्धालु शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement