UKSSSC पेपर लीक मामला : अब तक 29, कुमाऊँ के दो रिजॉर्ट में खोल दी नकल की पोल

देहरादून। UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ में 29 वीं गिरफ्तारी की है। एसटीएफ ने लोहाघाट से बेसिक शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को गिरफ्तार किया है। सामूहिक पेपर लीक में दो रिजॉर्ट में इकट्ठा हुए 55 से 60 स्टूडेंट्स को नकल करने वाले शशिकांत के बाद उसका दाहिना हाथ बलवंत सिंह गिरफ्तार हुआ है। बता दें बलवंत सिंह द्वारा करीब 40 छात्रों को इकट्ठा कर उत्तरप्रदेश के नकल माफिया शशिकांत के माध्यम से पेपर लीक किया गया था। जिसमें अधिकांश छात्रों को चिन्हित कर लिया गया है। जो परीक्षा से पूर्व दो रिजॉर्ट में रुके थे। जिसकी पुष्टि दस्तावेज साक्ष्य में हुई थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement