भारी बारिश से संपर्क मार्ग का हुआ कटान, पूर्व विधायक शुक्ला ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

किच्छा। ग्राम कनकपुर गोपालनगर में विगत वर्ष भारी बारिश की वजह से मुख्य मार्ग से गोपालनगर को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्ग में भारी कटान हो गया था जिससे आवागमन बाधित भी हुआ था जिसका वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी! उक्त मार्ग के निर्माण के लिए गोपालनगरवासियों ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का घेराव किया जिसका संज्ञान लेकर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आज लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर उक्त मार्ग का निरीक्षण किया !
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों का अधिकारियो के खिलाफ रोष व्याप्त था, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता पौडियाल को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके द्वारा उक्त मार्ग के निर्माण के लिए आपदा मद से धनराशि की स्वीकृति कराकर निर्माण कराने का का प्रस्ताव पूर्व में दिया गया था लेकिन अभी तक विभाग द्वारा निर्माण क्यों नहीं शुरू हो पाया है, अवर अभियंता पौडवाल ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को आश्वस्त किया कि अक्टूबर माह में उक्त मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा! पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के ध्येय लेकर कार्य कर रही है कुछ अधिकारियों द्वारा जनता के हितों के कार्य प्रणली में लापरवाही की जा रही है जिससे जनता का नुकसान हो रहा है ऐसे अधिकारी अपने कार्य प्रणाली में बदलाव करें! इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, अमित मदान, प्रवीण छाबड़ा, कमल बैरागी, नरेंद्र ठुकराल, बिट्टू हुरिया, बसंत मिर्धा, गोपाल हालदार, विक्की मंडल, अनिल विश्वास, रवि हालदार, विमल पांडे, आनंद मंडल, कमलेश हालदार, अजीत मलिक, महाराज वाला, शक्ति मंडल, अमृत विश्वास, अमल, दीपक हालदार समेत समस्त ग्रामवासी मौजूद थे!

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement