क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल से सट्टा लगाते एसओजी की टीम ने एक युवक को किया गिरफ्तार

*क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल से सट्टा लगाते एसओजी की टीम ने एक युवक को किया गिरफ्तार*

 

 

काशीपुर। भारत-अफगानिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल से सट्टा लगाने के आरोप में एसओजी पुलिस टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य लोगों को भी मुकदमे में वांछित अभियुक्त बनाया है। एसओजी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार देर शाम एसओजी पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि घासमंडी के पास एक युवक भारत-अफगानिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा लगवा रहा है। सूचना पर एसओजी प्रभारी ललित बिष्ट ने टीम के साथ घासमंडी में छापा मारा। जहां एक युवक को उन्होंने सट्टा लगाते पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पुलकित अग्रवाल पुत्र सुरेश अग्रवाल निवासी मौहल्ला सिंघान निकट अग्रवाल सभा बताया। टीम ने उसके कब्जे से 14601 रुपए, सट्टा पर्ची, एक पैन बरामद किया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह प्रदीप व फरीद के लिए सट्टे का काम करता है। जिसके बाद एसओजी ने उन दोनों आरोपियों को भी मुकदमे में वांछित अभियुक्त बनाया है। कोतवाली पुलिस ने एसओजी प्रभारी की तहरीर पर पुलकित, प्रदीप व फरीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement