उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने अवैध खनन पर की कार्यवाही

*उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने अवैध खनन पर की कार्यवाही*

 

 

 

काशीपुर। उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में अवैध खनन एवम अवैध खनन परिवहन की चेकिंग के दौरान चालक व परिचालक वाहन छोड़कर भागते नजर आए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि उपजिलाधिकारी द्वारा की गई छापेमारी के दौरान वाहन चालक अपने-अपने वाहन छोड़कर भागते नजर आ रहे हैं। उपजिलाधिकारी द्वारा देर रात्रि की गई छापेमारी के दौरान कुछ गाड़ियां अलीगंज रोड से बहल पेपर मिल की तरफ भाग गई, जैसे ही उपजिला अधिकारी मौके पर पहुंचे गाड़ी के चालक वहां से भाग गए। 4 गाड़ियों का चालान परिवहन विभाग के द्वारा कराया गया। प्रत्येक गाड़ी का 15 हजार रुपए का चालान किया गया। इसके अलावा कुंडेश्वरी ने एक ट्रैक्टर ट्राली सीज करते हुए 80 हजार रुपए का चालान किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement