पोषण रैली का आयोजन 14सितम्बर को

रुद्रपुर।आम जनता को पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए आगामी 14 सितम्बर को जिला मुख्यालय में पोषण रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए रैली के मुख्य सहयोगी ब्रिटानिया न्यूट्रीशन फाउंडेशन के डीपीओ मोहित सक्सेना ने बताया कि रैली प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होगी जिसे जिला अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रैली कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से डीडी चौक, काशीपुर बाईपास रोड़, अग्रसेन चौक होते हुए गांधी पार्क पहुंचकर समाप्त होगी। श्री सक्सेना ने बताया कि रैली में नगर की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिकों के साथ ब्रिटानिया न्यूट्रीशन फाउंडेशन सुपोषण सखी आदि द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement