कुंडेश्वरी क्षेत्र में विद्युत विभाग ने चेकिंग के दौरान चार जगह पकड़ी बिजली चोरी

 

काशीपुर। चेकिंग के दौरान कुण्डेश्वरी क्षेत्र में चार जगह बिजली चोरी पकड़ी गई। चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। एसडीओ पंकज कुमार के मुताबिक कुण्डेश्वरी क्षेत्र में टीम के साथ की गई चेकिंग के दौरान भीमनगर बज्जर पट्टी में कृष्णानंद जोशी और खरमासा में करतार सिंह, अजय कुमार, अनिल कुमार के यहां बिजली चोरी होते पाई गई। सभी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई। पुलिस ने धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement