असामाजिक तत्वों ने शॉपिंग मॉल की पार्किंग में खड़ी कार के शीशे तोड़ डालें

काशीपुर। शाॅपिंग माॅल की पार्किंग में खड़ी कार के शीशे असामाजिक तत्वों ने तोड़ डाले। मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी गई है। कटोराताल चौकी पुलिस को तहरीर देते हुए मौहल्ला महेशपुरा निवासी संजीव ठाकुर पुत्र केवल सिंह ने बताया कि बीती 4 सितम्बर की सायं को उसने अपनी कार आरआर स्क्वायर माॅल की पार्किंग में खड़ी की थी। देर रात कार के शीशे टूटे मिले। तहरीर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई। पुलिस ने तहरीर रिसीव कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement