राज्य कर विभाग द्वारा जीएसटी पंजीयन में आ रही परेशानियों के निस्तारण एवं नए पंजीयन हेतु कैंप लगाया

 

काशीपुर। राज्य कर विभाग द्वारा जीएसटी पंजीयन में आ रही परेशानियों के निस्तारण एवं नये पंजीयन हेतु एक कैम्प माता मंदिर रोड स्थित पंजाबी सभा भवन में लगाया गया, जिसमें करीब दो दर्जन से अधिक लोगों द्वारा पंजीयन कराया गया। साथ ही जिन व्यापारियों को जीएसटी में परेशानियां आ रही थी उन्हें दूर किया गया। विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर पूजा पांडेय, डा. प्रियंका, राज्य कर अधिकारी संध्या, पीसी जोशी, प्रशासनिक अधिकारी रमेश चन्द्र व आरिफ एवं अधिवक्ता स्वतंत्र नवीन, शरद विश्नोई, प्रशांत वर्मा, मुकेश सक्सैना, विवेक जैन, व्यापारी नेता सुनील टंडन, विवेक मेहरोत्रा आदि कई व्यापारी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement