-->

वंदना को पद्मश्री के लिए चुने जाने से ग्राफिक एरा में खुशी की लहर

खबरे शेयर करे -

पूरे राज्य और हर प्रतिभा का सम्मान: डॉ घनशाला

देहरादून। ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी और ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की छात्रा वंदना कटारिया को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने जाने की खबर से ग्राफिक एरा में खुशी की लहर दौड़ गई। यह खुशखबरी मिलने पर विश्वविद्यालय परिसर में मिठाइयां बांटी गई। ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला ने कहा कि वंदना को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना जाना उत्तराखंड की महिलाओं और खिलाड़ियों के साथ ही पूरे राज्य और हर प्रतिभा का सम्मान है।
अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के जरिये पूरी दुनिया में एक खास पहचान बनाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने जाने की घोषणा का ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में मिठाइयां बांटकर स्वागत किया गया। वंदना कटारिया ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की एमबीए की छात्रा हैं।
ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला ने ओलंपियन वंदना कटारिया को बधाई देते हुए कहा कि वंदना ने ओलंपिक में गोल की हैट्रिक लगाकर अपनी क्षमता और प्रतिभा साबित की है। वंदना की हैट्रिक के कारण भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक में चौथे स्थान पर पहुंचने में कामयाब हुई। इस तरह वंदना कटारिया ने इतिहास रचा है। पूरे देश को विश्वास है कि अगले ओलंपिक में महिला हॉकी में भारत गोल्ड मैडल जीतने में सफल होगा।
डॉ घनशाला ने कहा कि वंदना कटारिया ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्हें पद्मश्री सम्मान मिलना उत्तराखंड की महिलाओं और खिलाड़ियों के साथ ही पूरे राज्य और प्रतिभाओं का सम्मान है। हमारे लिए ये बहुत गर्व की बात है कि उत्तराखंड की बेटी और हमारी एमबीए की छात्रा वंदना अपनी प्रतिभा से आज देश के इस गरिमामयी सम्मान के लिए चुनी गई हैं।


खबरे शेयर करे -

3 thoughts on “वंदना को पद्मश्री के लिए चुने जाने से ग्राफिक एरा में खुशी की लहर

  1. Hi mmy lovd one! I want too saay thatt tthis article
    iss amazing, great written andd includee approximately alll
    significcant infos. I would lik tto pser extrra posts like thius .

    Allso visit my wweb site: rolo xxx

  2. I amm surre thnis paragrapoh hhas toouched aall tthe intrnet people, its really really fastidious pice oof
    writiing onn buildding up nnew blog.

    Alsoo visit myy website … javkink.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *