-->

गणतंत्र दिवस की 73वीं वर्षगांठ पर बेहड़ के कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण

खबरे शेयर करे -

किच्छा। गणतंत्र दिवस की 73 वी वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ के चुनाव कार्यालय पर कांग्रेस के विधानसभा पर्यवेक्षक विजय चौधरी ने ध्वजारोहण कर सभी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।
किच्छा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ के आवास विकास स्थित चुनाव कार्यालय पर कांग्रेस के विधानसभा पर्यवेक्षक विजय चौधरी ने पार्टी प्रत्याशी के अलावा तमाम कांग्रेस जनों की उपस्थिति में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर विजय चौधरी ने सभी उपस्थित गणों को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए देश की एकता, अखंडता ,भाईचारे को एक डोर में बनाए रखने के लिए संकल्प लेते हुए शपथ दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, सतपाल गाबा, ओम प्रकाश दुआ, विनोद पंत, राकेश गाबा, गौरव बेहड़, फ़िरदौस सलमानी, राकेश खुराना, कुलदीप सिंह लक्की आदि थे।


खबरे शेयर करे -

One thought on “गणतंत्र दिवस की 73वीं वर्षगांठ पर बेहड़ के कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *