उत्तराखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप में कर्म शिक्षा पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी बच्चों ने जीते कई मेडल

काशीपुर। काशीपुर के साईं पब्लिक स्कूल में 10 व 11 सितंबर को तृतीय आईएसकेएफ उत्तराखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें कर्म शिक्षा पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें अभिलाषा सिंह ने द्वितीय स्थान सिल्वर पदक, शानवी सक्सेना ने तृतीय स्थान कांस्य पदक, शौर्य कश्यप ने सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेट, धर्मेंद्र कुमार प्रथम स्थान गोल्ड पदक, रिमशा जन्नत द्वितीय स्थान सिल्वर पदक, आरव सैफी तृतीय स्थान ब्रोंज पदक, पार्थ रक्षक सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेट, हरजोत सिंह द्वितीय स्थान सिल्वर पदक, गुरप्रीत सिंह प्रथम स्थान गोल्ड पदक प्राप्त किया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका मालती सिंह व कराटे कोच सेन सई यतेंद्र कुमार ने सामूहिक रूप से बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि सभी अपने बच्चों को मार्शल आर्ट के क्षेत्र में प्रतिभाग करा कर उनको सक्षम रूप से आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement