रुद्रपुर। शहर स्थित काशीपुर बाईपास रोड पर गुरु मां इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम में शार्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। जिसके बाद आनन फानन में प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू करने का प्रयास किया। फायर विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। जिसके बाद शहर विधायक शिव अरोरा व प्रदेश मंत्री भाजपा विकास शर्मा ने मौके पर पहुंचकर मौका मुुआयना किया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा आग की खबर के बाद तुरंत अग्निशमन की गाड़ियों द्वारा आग को बुझाकर काबू पा लिया गया। जिसके बाद से स्थिति नियंत्रण में है। विधायक ने कहा पुलिस प्रशासन की मुसतेदी के चलते बड़ी घटना होने से बच गयी। निश्चित रूप से गर्मियों के समय मे सभी प्रतिष्ठान स्वामियो को ऐसी घटना न हो इसके लिये सचेत रहना चाहिए । इस दौरान एसपी अपराध अभय प्रताप, प्रतिष्ठ स्वामी व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
काशीपुर रोड स्थित गुरु मां इण्टरप्राइजेज के टावर में लगी आग, प्रशासन ने पाया काबू





