जनता संवाद कार्यक्रम में विधायक बेहड़ ने सुनी जन समस्याएं

किच्छा- जनता संवाद में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विधायक तिलक राज बेहड़ ने जन समस्याएं सुनी और उनके तत्काल निदान का आश्वासन दिया। विधायक बेहड आवास विकास अपने कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जनता संवाद के माध्यम से जनसंवाद किया। वहां तमाम लोगों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर विधायक बेहड ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।समस्या- खैरा फार्म निवासियों ने गुरुद्वारा साहिब बिल्डिंग निर्माण हेतु अनुरोध किया जिसपर शीघ्र ही निर्माण की घोषणा की, वार्ड १२ निवासी अंजू व् फूलमती द्वारा पानी की समस्या से अवगत कराया जिसपर तत्काल जे इ से वार्ता क्र समस्या के समाधान हेतु निर्देशित किया, वार्ड १८ सिरोलिक्ला निवासी जुल्फिकार ने बी पी एल राशन कार्ड हेतु अनुरोध किया, खुर्पिया निवासी श्रीमती रेखा मंडल, मोहनदेई, पुष्पा देवी ने पट्टे आवंटित हेतु अनुरोध किया,ग्राम नजीमाबाद निवासी रामावतार ने इलाज हेतु आर्थिक सहयता राज्य सरकार से दिलवाने हेतु अनुरोध किया।

जनता संवाद कार्यक्रम में विधायक बेहड़ ने सुनी जन समस्याएं

विधायक बेहड़ ने कहा की भाजपा शासनकाल में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। जिससे आम जनमानस त्रस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे दावों से अब जनता आजिज आ चुकी है और आने वाला समय कांग्रेस का होगा । उन्होंने कहा बढ़ती महंगाई के साथ साथ बेरोजगारी भी चरम पर है। आज का युवा पढ़ा लिखा होने के बावजूद बेरोजगार घूम रहा है। भाजपा सरकार के रोजगार के दावे खोखले साबित हुए हैं।

इस दौरान चेयरमैन दर्शन कोली, भूपेंदर चौधरी, गुड्डू तिवारी, चन्दन पाण्डेय, जगरूप सिंह गोल्डी, ताहिर, हरभजन सिंह, सुनीता कश्यप, बलवंत सिंह, एन यू खान, नितिन शर्मा, ओम प्रकाश दुआ, कलावती, नवनीत सिंह, मिस्वौल कुरैशी, अशोक मित्रा, पुष्कर पन्त, अकील अहमद,राजेंद्र खैरा, मनी खैरा परमजीत सिंह पम्मीआदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement