अखबार हॉकर के घर से एक कीमती मोबाइल और सोने के कुंडल हुए चोरी

अखबार हॉकर के घर से एक कीमती मोबाइल और सोने के कुंडल हुए चोरी

काशीपुर। अखबार बांटने वाले व्यक्ति के घर से एक कीमती मोबाइल और सोने के कुंडल चोरी हो गये। एक युवक पर शक जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। स्थानीय मौहल्ला काजीबाग निवासी संजय पुत्र स्व. बनवारी लाल ने कटोराताल पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि वह अखबार बांटता है। आज तड़के वह अखबार बांटने गया था, जबकि घर में उसकी मां, बहन और दूसरे मंजिले में उसका भाई व उसकी पत्नी सोये थे। इस दौरान घर की छत से युवक घर में घुसा और एक कीमती मोबाइल, 25 हजार रुपये की कीमत के एक जोड़ी सोने के कुंडल और भाई के पर्स से दो हजार की नगदी चुरा ले गया। संजय ने कहा कि उसे एक युवक पर शक है क्योंकि युवक तीन चार दिन से उसके घर के चक्कर लगा रहा था। इससे पहले भी वह चोरी के केस में जेल जा चुका है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement