संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की हुई मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की हुई मौत

 

 

काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मृत्यु हो गई। उसका शव फंदे पर झूलता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। आर्यनगर निवासी संदीप सक्सैना पुत्र अनिल कुमार सक्सैना की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर झूलता पाया गया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक विवाहित होने के साथ ही दो बच्चों का पिता था। मृतक के पिता ठाकुरद्वारा में पशु चिकित्सक बताये जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement