पहचान छिपाकर ब्लैकमेल और यौन उत्पीड़न करने वाला युवक गिरफ्तार,एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देश पर रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पहचान छिपाकर ब्लैकमेल और यौन उत्पीड़न करने वाला युवक गिरफ्तार

पहचान छिपाकर ब्लैकमेल और यौन उत्पीड़न करने वाला युवक गिरफ्तार,एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देश पर रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देश पर रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में महिलाओं से जुड़े अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने एक महिला को ब्लैकमेल कर यौन उत्पीड़न करने और अपनी पहचान छिपाकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

मामला तब सामने आया जब एक महिला ने कोतवाली रुद्रपुर में तहरीर देकर बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसकी जान-पहचान एक युवक से *आहद ठाकुर* नाम से हुई थी, जो खुद को हिन्दू बताता था। कुछ समय बाद युवक ने उसकी रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

महिला के अनुसार आरोपी ने धमकी देकर उसे रुद्रपुर के एक होटल में बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के दौरान महिला को पता चला कि आरोपी का असली नाम *आहद खान पुत्र तसलीम खान निवासी किच्छा* है, जिसने अपनी मुस्लिम पहचान छिपाने के लिए आधार कार्ड में नाम बदलकर *आहद ठाकुर* कर रखा था।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और एफआईआर संख्या 497/2025 अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 और 318(4) में मुकदमा दर्ज किया गया।

कोतवाली पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को काशीपुर रोड स्थित गल्ला मंडी के पास से गिरफ्तार किया।

 

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने पहचान छिपाकर महिला को धोखे में रखा और होटल में बुलाया था। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि—

*“महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। ऐसे हर व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई की जाएगी जो पहचान छिपाकर या ब्लैकमेलिंग के ज़रिए किसी की अस्मिता से खेलता है।”*

 

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement