पुलिस अभिरक्षा से फरार पाक्सो एक्ट का आरोपी 4 घण्टे में गिरफ्तार, लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्यवाही

रुद्रपुर। गत दिवस पुलिस अभिरक्षा से फरार पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने 4 घण्टे में हिरासत में ले लिया है। ज्ञातव्य हो गत दिवस पुलिस लाईन रुद्रपुर उधमसिंहनगर से एसआई गोल्डी घुघत्याल व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा पॉक्सो एक्ट में निरुद्ध अभियुक्त को पेशी के लिए उपकारागार हल्दानी से न्यायालय रुद्रपुर में लाया जा रहा था। जहां वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और फरार अभियुक्त की जांच शुरू कर दी। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी मंजूनाथ टीसी के आदेश के अनुपालन व पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर व सीओ नगर रुद्रपुर/पन्तनगर के निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक पन्तनगर एंव एसओजी उधमसिंहनगर को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसकी सुरागरसी पतारसी करते हुए चौकी बगवाड़ा के कांस्टेबल हरीश कुमार व कांस्टेबल यशपाल मेहता जो चीता मोबाईल ड्यटी में मामूर थे, जिनके द्वारा संदिग्ध हालत में रिंकू कोहली को मोदी मैदान के पास पकड़ लिया तत्पश्चात अभियुक्त से पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वह आज हल्द्वानी जेल से रुद्रपुर कोर्ट में पेशी हेतु लाया गया था। जिसके बाद पेशी के दौरान वह कोर्ट परिसर से चकमा देकर भाग गया। अभियुक्त का (फोटो मिलान करते हुए रिंकू कोली पुत्र जमुना प्रसाद निवासी वार्ड न० 24 रम्पुरा रुद्रपुर उधमसिहनगर को आज दि० 25/5/22 मोदी मैदान रुद्रपुर से समय 1 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नेपाल भागने से पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, कांस्टेबल एसओजी राजेन्द्र कश्यप, कांस्टेबल एसओजी आसिफ हुसैन, एसआई गोल्डी घुघत्याल, हेड कांस्टेबल मनोज कार्की, कांस्टेबल त्रिभुवन सिंह, कांस्टेबल हरीश कुमार, कांस्टेबलयशपाल मेहता आदि शामिल रहे। एसएसपी उधमसिंहनगर द्वारा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 2,000 रुपये नकद धनराशि प्रदान करने व कांस्टेबल हरीश कुमार व कांस्टेबल यशपाल मेहता को विशेष सहयोग के लिए एम्प्लॉय ऑफ द मंथ की घोषणा की गई। इसके अतिरिक्त एसएसपी द्वारा बताया गया कि ड्यूटी में नियुक्त कर्मचारियों की लापरवाही के संबंध में जाँच की जा रही है दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement