पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनमोहन चौहान को कुमाऊँ विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार

वसुन्धरा दीप डेस्क, रुद्रपुर। प्रोफेसर एनके जोशी कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर चयन होने के फलस्वरूप उनके द्वारा 12 अप्रैल 2023 को त्यागपत्र दिया गया। कुलाधिपति और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। राज्यपाल द्वारा पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान को कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व प्रदान किया गया है। डॉ चौहान की नियुक्ति कुमाऊं विश्वविद्यालय के नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक अथवा 6 माह, जो भी पहले हो तक के लिए की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement