काशीपुर में 17वें दिन भी अधिवक्ताओं का धरना जारी

काशीपुर में 17वें दिन भी अधिवक्ताओं का धरना जारी

काशीपुर। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्चुअल रजिस्ट्री, बैनामा, वसीयत, विवाह पंजीकरण शादी ऑनलाइन किए जाने के विरोध में आज 17वें दिन भी तहसील, उपनिबंधक कार्यालय में अधिवक्ताओं का धरना जारी रहा। उत्तराखंड सरकार द्वारा लगातार अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार व सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जिस कारण अधिवक्तागण, उनके सहायक, लिपिक, कातिब, दस्तावेज लेखक आदि बेरोजगार होने के कगार पर आ गए हैं। जब तक सरकार द्वारा इस फैसले को वापस नहीं लिया जाएगा तब तक अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उक्त धरने के बाद आज महाराणा प्रताप चौक तक रैली भी निकाली गई। उक्त धरने में काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे, उपाध्यक्ष अनूप कुमार शर्मा, सचिव नृपेंद्र कुमार चौधरी, उप सचिव सूरज कुमार, तहसील उपाध्यक्ष विजय सिंह, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, ऑडिटर हिमांशु बिश्नोई, पुस्तकालय अध्यक्ष सतपाल सिंह बल, कार्यकारी सदस्य कामिनी श्रीवास्तव, अर्पित सौदा, नरेश कुमार पाल, अमित गुप्ता, अमृतपाल सिंह, अमितेश सिसोदिया, अविनाश कुमार, नरदेव सैनी, बार काउंसिल उत्तराखंड के सदस्य हरी सिंह नेगी, राजेंद्र सैनी, नरेश कुमार पाल, सुधीर चौहान, वीर सिंह, सचिन खुराना, अर्पण अरोड़ा, लवदीप सिंह ढिल्लों, नीरज कुमार खुराना, पवन कुमार, संजय कुमार, उस्मान मलिक, विजय सिंह, गौरव रस्तोगी, जीशान सिद्दीकी, मोनिश सिद्दीकी, लेवेंद्र यादव, सुबोध शाह, राकेश कुमार, अनिल शर्मा, लक्ष्मी कांत, सूरज सिंह, रोहित अरोरा, नरेश खुराना, नीरज खुराना, देवेश चौहान, जितेन्द्र कुमार, सुमित, पूनम मेहरोत्रा, राकेश प्रजापति, अजय सैनी, मुकेश सिंह, सचिन अरोरा, सलीम अहमद आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement