भाजपा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद चौहान ने रामप्रकाश गुप्ता से की मुलाकात, जीत का लिया संकल्प

रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव में रुद्रपुर से भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल चौहान ने वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रकाश गुप्ता से भेंट कर उनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने अपना समर्थन देकर पूर्ण मनोयोग से रुद्रपुर में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement