देखे वीडियो: उधम सिंह नगर एसएसपी मंजुनाथ टीसी के कड़े निर्देश के बाद अवैध मदरसा संचालक का मुख्य अभियुक्त इरशाद गिरफ्तार,, इनके कब्जे कई बच्चो को सकुशल किया बरामद

*एसएसपी डा मंजुनाथ टीसी के कड़े निर्देश के बाद अवैध मदरसा संचालक का मुख्य अभियुक्त इरशाद गिरफ्तार*

*मदरसा संचालन की आड़ में बच्चो का शोषण करने वाले आरोपी को पहले भेजा जा चुका है जेल*

 

*धर्म की आड़ में किसी भी अवैध कार्यवाही को नहीं जाएगा बक्शा*

 

*उधम सिंह नगर पुलिस की अवैध कार्यों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार रहेगी जारी*

 

*अवैध मदरसा जामिया नगमा फातिमा चारबीघा सिरौलीकला थाना पुलभट्टा प्रकरण मे की गयी कार्यवाही*

 

एसएसपी मंजूनाथ के निर्देश में की गयी कार्यवाही का विवरण

 

1- दिनांक 15-10-2023 को थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व मे एक पुलिस टीम सत्यापन के लिए चारबीघा सिरौलीकला पहुँची

 

2-चारबीघा सिरौलीकला मे बाहरी व्यक्तियो के सत्यापन की कार्यवाही की गयी ।

 

3-सत्यापन कार्यवाही के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि चारबीघा सिरौलीकला बाबू गोटिया मे एक मदरसा चल रहा है जिसके मुख्य गेट ताला लगा है जबकि अन्दर बच्चे है।

4-पुलिस द्वारा उक्त मदरसे मे दूसरे गेट से जाकर उसे खुलवाकर चैक किया गया तो एक अंधेरे कमरे में 22 वच्चियां 2 बच्चे बन्द मिले महिला आरक्षी की मदद से एक एक कर सभी बच्चो को बाहर निकाला गया तथा बच्चो के नाम पते नोट किये गये।

 

5-सभी बच्चो की उम्र 04 वर्ष से 16 वर्ष तक है जिसमे 11 बच्चे जनपद बरेली उ0प्र0 के तथा 13 बच्चे स्थानीय थे।

6- मौके से वरिष्ठ अधिकारियो को सूचित किया गया तथा मौके पर क्षेत्राधिकारी सितारगंज उपस्थित रहे

 

7- सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चन्द्रप्रकाश रावत , DPO (CWC) ब्यूमा जैन व प्रेम लता सिंह CWC रूद्रपुर को सूचित कर मौके पर CWC सदस्य 1- सुनील कुमार पुत्र सुरेश चन्द 2- दीपा मेहरा 3- रेखा अधिकारी को काउसिलिग हेतु फोन कर मौके पर बुलाया गया

 

8- प्रभारी AHTU को जरिये टेलीफोन सूचना देकर मौके पर बुलाया गया

 

9- मौके से मदरसे का संचालक इरसाद पुत्र अबरार फरार हो गया जबकि इसकी पत्नी खातून बेगम मौजूद मिली उनके द्वारा बताया गया कि मदरसे का नाम जामिया नगमा फातिमा खातून है परन्तु कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पायी

 

10- सभी बच्चो के परिजनो को बुलाकर काउसिंलिग कर बच्चो को इनके परिजनो के सुपुर्द किया गया

 

11-पूछताछ मे यह पता चला कि खातून बेगम व उनके पति इरसाद द्वारा बच्चो के परिजनो के अच्छा खाना देने व रहने की अच्छी सुविधा होने व अच्छी पढाई के नाम पर उक्त मदरसे मे लाया गया था

 

12-मदरसे मे सभी बच्चो का दुव्यवहार कर इनका शोषण किया जा रहा था बच्चो से खाना बनवाया जाता था तथा उनसे कपडे और बर्तन धुलवाये जाते थे

 

13-CWC के सदस्यो द्वारा बच्चो की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गयी

 

14- मौके पर थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट व संयुक्त टीम ने फर्द तैयार कर सभी कर्गणो के हस्ताक्षर कराये गये तथा खातून बेगम को गिरफ्तार कर थाना हाजा पर FIR-229/2023 धारा 370(5)/491/342 भा0द0वि0 व 75/82/87 किशोर न्याय अधिनियम पंकीकृत किया गया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement