SSP मंजूनाथ के आश्वासन के बाद धरने से उठे विधायक तिलक राज बेहड़, जानिये क्या मिला आश्वासन

किच्छा। गत दिवस कांग्रेस नेता गुलशन सिंधी के साथ मारपीट मामले में धरना दे रहे विधायक तिलक राज बेहड़ को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने 4 दिन का आश्वासन दिया है। जिसके बाद विधायक तिलक राज बेहड़ धरने से उठ गए हैं और चार दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
बता दें बीते दिवस कांग्रेस नेता गुलशन सिंधी के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी थी। जिसके बाद किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए थे, पुलिस के काफी मनाने के बाद भी तिलक राज बेहड़ धरने से नहीं उठे। जिसके बाद एसपी क्राइम हरीश वर्मा ने विधायक तिलक राज बेहड़ से अनुरोध किया लेकिन वह नहीं माने। तत्पश्चात एसपी क्राइम हरीश वर्मा ने जिले के कप्तान मंजूनाथ टीसी से विधायक तिलक राज बेहड़ की बात कराई, जिनके आश्वासन पर विधायक तिलक राज बेहड़ धरने से उठे और दिये गये समय में उचित कार्यवाही की मांग की। इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने बताया कि कांग्रेसी नेता पर इस तरह से हमला करना निंदनीय है, पूरे मामले में पुलिस भी सुस्त दिख रही है। एसएसपी ने कार्यवाही के लिए चार दिन का समय मांगा है, यदि चार दिन के भीतर उचित कार्यवाही नहीं हुई तो पुनः मोर्चा खोला जायेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement