दिल्ली घटना के बाद ऊधम सिंह नगर पुलिस हाई अलर्ट पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दिया सुरक्षा का भरोसा

दिल्ली घटना के बाद ऊधम सिंह नगर पुलिस हाई अलर्ट पर

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दिया सुरक्षा का भरोसा

दिल्ली घटना के बाद पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर  मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है, जनपद के समस्त अन्तर्राजीय/अन्तर्जनपदीय सीमा बैरियर प्वाईंट्स पर आने-जाने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चैकिंग के साथ ही बस स्टेशन, होटल, धर्मशालाओं, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी बढाई गई है तथा बम डिस्पोजल की टीमों द्वारा भी लगातार चेकिंग की जा रही है।

ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिया गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैली भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न देने, बिना सोचे समझे किसी भी पोस्ट को अग्रसारित करने से बचने के साथ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरन्त नजदीकी थाने या डायल 112 पर देने की अपील की गयी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement