चम्पावत में लगेगा अग्निवीर भर्ती ट्रेनिंग कैंप, तैयारी शुरू 

 

चम्पावत में लगेगा अग्निवीर भर्ती ट्रेनिंग कैंप, तैयारी शुरू

Cm धामी के निर्देश पर कर्नल अजय कोठियाल ने यूथ फाउंडेशन को किया सक्रिय

चम्पावत

शौर्य चक्र, विशिष्ठ सेवा आदि मेडल से सम्मानित कर्नल (सेनि )अजय कोठियाल चम्पावत में अग्निवीर भर्ती के लिए ट्रेनिंग कैंप लगाने जा रहे हैं.। उनकी संस्था यूथ फाउंडेशन ने इसके लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है.।

कर्नल कोठियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यूथ फाउंडेशन अपना चार माह का कैंप चम्पावत जिले में लगाने जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्धामी चाहते हैं कि सीमान्त क्षेत्रों से युवा भी सेना में अग्निवीर बनकर राष्ट्र की सुरक्षा में अपना योगदान दें।

श्कठियाल ने बताया की विजय दशमी के दिन से ये कैंप अपनी गतिविधियां शुरू कर देगा। उन्होने बताया कि वर्तमान में गढ़वाल में सात स्थानो पर लगे कैम्पो में 751 युवा, अग्निवीर में भर्ती कि तैयारियों के लिए अभ्यास कर रहे है.। अभी तक यूथ फाउंडेशन भारतीय सेना और अर्ध सैनिक बलो में 15 हज़ार से अधिक युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में सहयोग कर चुका है।

उन्होने बताया कि युवाओं के लिए ये कैंप निशुल्क लगाए जाते है और उनके भोजन और अन्य सुविधाओ की व्यवस्था यूथ फाउंडेशन द्वारा ही उपलब्ध करवाई जाती रही है.।

श्कोठियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री  धामी ने चम्पावत कैंप के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया है और उनका कहना है कि चम्पावत जिले और आसपास के युवा ज्यादा से ज्यादा सेना में जाए इसके लिए उन्हे हर सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी.

उन्होंने बताया कि जो युवा अग्निवीर की तैयारी करने के इच्छुक होंगे उनका शीघ्र ही शारीरिक टेस्ट लिया जाएगा उसमे पास युवाओं को चार माह के कठिन अभ्यास वर्ग से गुजरना होगा।

कर्नल कोठियाल ने बताया कि सेना में भर्ती के लिए जितने भी टेस्ट होते है चाहे वो रिटर्न हो, दौड़ हो, शारीरिक हो सबका अभ्यास, कैंप में कराया जाता है। उन्होंने बताया कि पिछली बार उनके कैंपो में 752 युवा आये थे जिनमे से 702 का चयन सेना में हुआ शेष ने पैरा मिलिट्री और पुलिस सेवाओं में अपने टेस्ट दिए है।

कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि अग्निवीर को लेकर कोई संशय नही है

चार साल की सेना सेवा के उपरांत उनके लिए जॉब और स्व रोजगार के लिए सरकार ने समुचित व्यवस्था दी हुई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement