दिल्ली से आए AICC कॉर्डिनेटर संतोष सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिए चुनाव जीतने के लिए ज़रूरी टिप्स

काशीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में काशीपुर सीट पर ऐतिहासिक रूप से जीत दर्ज करने के लिए शनिवार दोपहर द्रोणासागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन में दिल्ली से आये एआईसीसी कॉर्डिनेटर संतोष सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनाव जीतने के लिए जरूरी टिप्स दिये। साथ ही सुझावों का संज्ञान भी लिया। बैठक में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, श्रीमती मुक्ता सिंह, मुशर्रफ हुसैन, रोशनी बेगम, रवि ढींगरा, सचिन नाडिग एडवोकेट, राशिद फारुखी, अलका पाल, अरुण चौहान, दीपक गुप्ता, भारत पाराशर, सिद्धार्थ शर्मा, प्रीत बम, त्रिलोक सिंह अधिकारी, नितिन कौशिक, राजू छीना, सरफरोज एडवोकेट व विकास कौशिक इत्यादि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement