सीएम के प्रयासो से पिथौरागढ़ में जल्द हवाई सेवा 

सीएम के प्रयासो से पिथौरागढ़ में जल्द हवाई सेवा

 

कांग्रेस विधायक मयूख महर से वार्ता कर बेस अस्पताल को ठीक करने की भी बात कही

 

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से राज्य सरकार उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ के लिए फ्लाइट चलाने की योजना पर गंभीरता से काम कर रही है जिसके तहत एक एयरलाइन ने इस कार्य के लिए सहमति भी दे दी है इसके लिए लाइसेंस दिये जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार इसकी समीक्षा की जा रही है

मुख्यमंत्री धामी ने आज विधायक मयूख महर से फ़ोन पर वार्ता की और बताया कि सरकार पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने और बेस हॉस्पिटल की सारी व्यस्थाओं को ठीक करने के लिए कार्य कर रही है उन्होंने कहा हॉस्पिटल को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के साथ संबद्ध किया जाना है मेडिकल कॉलेज के पदों की स्वीकृति और नियुक्ति के संबंध में भी कार्यवाही की जा रही है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement