



अश्विनी फाइटर्स अकादमी द्वारा रुद्रपुर में निःशुल्क आत्मरक्षा शिविर का सफल आयोजन,
150 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया प्रशिक्षण, अश्विनी फाइटर्स एकेडमी द्वारा आयोजित निःशुल्क आत्मरक्षा एवं कलारीपयट्टू प्रशिक्षण शिविर का पहला कैंप 27 फरवरी को Saraswati Vidya Mandir Inter College, आदर्श कॉलोनी में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
शिविर में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र मास्टर कोच अश्विनी बघेल के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें उनकी छात्रा अक्षिता बेदी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यार्थियों को व्यावहारिक सेल्फ डिफेंस तकनीकों के साथ-साथ आत्मविश्वास और अनुशासन का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप के दौरान बच्चों को आत्मसंयम, सजगता एवं आपात स्थिति में स्वयं की सुरक्षा के महत्वपूर्ण तरीके सिखाए गए।
अश्विनी फाइटर्स एकेडमी के निदेशक अश्विनी बघेल एवं मनोज बघेल ने बताया कि यह पहला निःशुल्क कैंप है और भविष्य में लगातार ऐसे शिविर विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर राजेंद्र महरा, प्रियंका बेदी एवं शैली बंसल ने भी सफल आयोजन पर एकेडमी को बधाई दी।
शिविर के सफल आयोजन से विद्यालय एवं क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।

