श्री मद्दयानंद आश्रम द्रोणासागर पर यज्ञ एवं प्रवचन का आयोजन किया गया

श्री मद्दयानंद आश्रम द्रोणासागर पर यज्ञ एवं प्रवचन का आयोजन किया गया

काशीपुर। महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में श्री मद्दयानंद आश्रम द्रोणासागर पर यज्ञ एवं प्रवचन का आयोजन किया गया, जिसमें महर्षि दयानंद सरस्वती जी द्वारा दिये गये उपदेशों एवं बताये गये नियमों पर चलने का आहवान करते हुए आर्य बनने की प्रेरणा से ओतप्रोत प्रवचन दिये गये। साथ ही वसंत पंचमी का पर्व भी महिला एवं पुरुष आर्य समाज काशीपुर द्वारा आर्य समाज मंदिर, दयानंद मार्ग पर संयुक्त रूप से यज्ञ-प्रवचन कर मनाया गया। उक्त कार्यक्रमों में प्रेमप्रकाश गुप्ता (प्रधान), अतुल कुमार आजाद, अवधेश अग्रवाल, शिवचरन विश्नोई, वीरेन्द्र चौहान एडवोकेट, लक्ष्मी गर्ग, शशि प्रभा, कुमकुम, सूरज प्रभा, प्रभाकर पाठक, सुरेश तिवारी, मयंक गुप्ता, राजीव घई, विमल गुड़िया, विकल्प गुड़िया, विजय शर्मा, संजय अग्रवाल (मंत्री) व महेंद्र लोहिया आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement