किच्छा में प्राधिकरण ने अनाधिकृत कालोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की 

किच्छा में प्राधिकरण ने अनाधिकृत कालोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की

 

प्राधिकरण उपाध्यक्ष एक्टिव मोड में

 

 

रुद्रपुर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक रूहेला ने अनाधिकृत कालोनियों के खिलाफ सख्ती करनी शुरू कर दी है उनके निर्देश में सचिव ने किच्छा क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की है जिससे कॉलोनाइजरो में हड़कंप मचा हुआ है

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक रूहेला ने 22 फरवरी को तहसील किच्छा के क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान क्षेत्र में अनाधिकृत कालोनियों देखी थी जिसके बाद उन्होंने सचिव को कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे जिस पर उपजिलाधिकारी किच्छा / सचिव तहसीलदार किच्छा, अधिशासी अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं प्राधिकरण स्टॉफ के साथ विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया गया तथा ग्राम बण्डिया अन्तर्गत दो अनाधिकृत कालोनियों जिनके विरूद्ध पूर्व उपाध्यक्ष द्वारा ध्वस्तीकरण आदेश पारित किये जा चुके थे, में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी

इसके अलावा प्राधिकरण की टीम ने ग्राम सुनहरा किच्छा आदि का भी भ्रमण किया गया जिसमें दो कालोनियों में निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जाना पाये जाने पर उन्हें रूकवाया गया तथा निर्माण कार्य न करने की चेतावनी दी गयी,

साथ ही उक्त के विरूद्ध विधि अनुरूप कार्यवाही संस्थित किये जाने के भी निर्देश दिये गये

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक रुहेला और सचिव मिश्रा ने कहा की आगे भी प्राधिकरण द्वारा अनाधिकृत कालोनियों आदि के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी उन्होंने आम जन एवं कालोनाईजरों से अपील की कि वे विधिवत मानचित्र / तलपट मानचित्र स्वीकृत किये जाने के उपरान्त ही निर्माण/विकास आदि कार्यवाही करें। साथ ही उन्होने आमजन से भूखण्ड को खरीद करने से पहले कालोनी का विधिवत मानचित्र प्राधिकरण से कालोनाईजर/विकेता द्वारा स्वीकृत करवाया गया है की नही चेक कर ली इसके बाद ही भूमि खरीदने की कार्यवाही करें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement