बैंक ऑफ बड़ौदा: मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती, 11 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

बैंक ऑफ बड़ौदा: मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती, 11 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

बैंक ऑफ बड़ौदा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। बैंक ने सीनियर मैनेजर, मैनेजर और चीफ मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए आयु सीमा पद के अनुसार निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु 24, 27, 28 और 30 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 34, 38 और 40 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक, स्नातकोत्तर या सीए की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी जरूरी है।

आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 175 रुपये शुल्क देना होगा। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर Career सेक्शन में Current Opportunities के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड कर शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement